फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The bus service to Bachhuwaban ran for a few days and is now closed.

Chamoli News: बछुवाबांण के लिए कुछ दिन ही चली बस सेवा, अब बंद

Wed, 04 Feb 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 04 Feb 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
The bus service to Bachhuwaban ran for a few days and is now closed.
दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को अब टैक्सियों का ही सहारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। गैरसैंण विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र बछुवाबांण एवं आसपास के गांवों के लिए शुरू की गई बस सेवा महज कुछ दिन ही चल पाई। समिति की यह बस सेवा बीते 26 जनवरी से बंद हो गई है। ऐसे में दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को अब आवागमन के लिए टैक्सियों का ही सहारा है।

रूपकुंड पर्यटन विकास समिति ने बीते साल 9 दिसंबर से हरिद्वार से कर्णप्रयाग होते हुए गैरसैंण के विकासखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र बछुवाबांण के लिए बस सेवा शुरू की लेकिन शुरू से ही यह बस सेवा हिचकोले खाती रही। यह बस सेवा हरिद्वार से नौ बजे कर्णप्रयाग पहुंचने के बाद कभी दस बजे तो कभी दोपहर डेढ़ बजे कर्णप्रयाग से बछुवाबांण के लिए रवाना हो रही थी। मेहलचौंरी के मंगल सिंह का कहना है कि इस बस सेवा से बछुवाबांण, गाजियाबाद सहित दूरस्थ गांवों को लाभ मिल रहा था। उन्होंने सरकार से यहां उत्तराखंड परिवहन निगम की बस सेवा संचालित करने की मांग की। वहीं रूपकुंड पर्यटन विकास समिति के कर्णप्रयाग प्रभारी बीबी चमोली ने बताया कि बछुवाबांण तक सवारियां नहीं मिलने के कारण बस सेवा नुकसान में थी। इस कारण इसे बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed