फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   'The body will remain healthy only through yoga'

Chamoli News: ‘योग से ही शरीर रहेगा निरोगी’

Fri, 16 Jun 2023 09:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 09:12 PM IST
विज्ञापन
'The body will remain healthy only through yoga'
योग सप्ताह के तहत शुरू हुए शिविर
विज्ञापन




योग सप्ताह के तहत गोपेश्वर के केंद्रीय विद्यालय और पुलिस मैदान में शुक्रवार से याेग शिविर शुरू हो गया। केंद्रीय विद्यालय में प्राचार्य अजय घिल्डियाल ने कहा कि योग ही शरीर को निरोग बनाने का सबसे आसान साधन है। योगाभ्यास 21 जून तक होगा। इस दौरान शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षक हयात सिंह ने विभिन्न योगाभ्यास करवाए।



इधर, पुलिस मैदान में पुलिस विभाग और पतंजलि योग समिति की ओर से योग सप्ताह की शुरुआत पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह ने की। पुलिस उपाधीक्षक ने लोगों को योग के महत्व के बारे में जानकारी दी। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रघुवीर सिंह बर्त्वाल ने पुलिस कर्मियों और लोगों को योगाभ्यास कराया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक चमोली आनंद सिंह रावत, यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक और नोडल अधिकारी डॉ. एसके रतूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


केदारघाट में युवा ले रहे योग का प्रशिक्षण

उत्तरकाशी। आर्य योग तपस्थली की ओर से केदारघाट में बीते 8 जून से निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 21 दिवसीय है। प्रशिक्षक रजना राजदीप व लक्षकी ने लोगों को योग से फिट रहने के उपाय बताए। इस प्रशिक्षण में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा गया है। उन्होंने लोगों को ताड़ासन, उत्कटासन, प्रणायम आदि योग कराए। साथ ही योग के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर अनुराग रागड, आशुतोष बिष्ट और अजय चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed