{"_id":"688f62d4fedeccbd310f5405","slug":"the-bear-broke-the-door-of-the-cowshed-and-killed-the-cow-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-113990-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: भालू ने गोशाला का दरवाजा तोड़कर गाय को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: भालू ने गोशाला का दरवाजा तोड़कर गाय को मार डाला
Sun, 03 Aug 2025 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 03 Aug 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ। उर्गम घाटी के ग्वाणा गांव में भालू ने गोशाला का दरवाजा तोड़कर एक गाय को मार डाला जबकि दूसरी गाय को घायल कर दिया।
ज्योतिर्मठ ब्लॉक के ग्राम पंचायत भेंटा के ग्वाणा गांव में कई दिनों से भालू की दहशत बनी हुई है। शनिवार देर रात को भालू ने बाल सिंह पंवार की गोशाला का दरवाजा तोड़ दिया और अंदर घुसकर दो दुधारु गायों पर हमला कर दिया। हमले में एक गाय की मौत हो गई जबकि दूसरी बुरी तरह घायल हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अधिकारियों को दी। स्थानीय लक्ष्मण सिंह पंवार ने बताया कि कई दिनों से गांव के आसपास भालू घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। इससे लोगों में दहशत है। उन्होंने वन विभाग से गांव में गश्त बढ़ाने और भालू को जंगल में खदेड़ने की मांग की। संवाद