{"_id":"6565ecee8aad5cc77c008ae6","slug":"the-audience-danced-on-bedu-pako-barmasa-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-3376-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बेडू पाको बारमासा... पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बेडू पाको बारमासा... पर झूमे दर्शक
Tue, 28 Nov 2023 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 28 Nov 2023 07:06 PM IST
विज्ञापन
पोखरी शरदोत्सव में लोक गीतों की प्रस्तुति देतीं खुशी जोशी व जितेंद्र । संवाद
फोटो
पोखरी। हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं शरदोत्सव मेले की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या लोक गायक जितेंद्र तुमक्याल और गायिक खुशी जोशी के नाम रही। उन्होंने बेडू पाको बारमासा, नारेण काफुल पाको चैत... समेत एक के बाद एक गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं जिस पर दर्शक झूमने लगे।
मेले की सांस्कृतिक संध्या में गायकों ने गढ़वाली व कुमाऊंनी गीतों की प्रस्तुति दी। उन्होंने मैं घास कटलु तू पूला बांदली..., मखमली घगरी बल मयालु बावर..., लाली हो लाली होशिया..., ओ भिना कसिके जानू द्वार हटा..., बेडू पाको बारामासा... सहित कई गीत गाए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भी गढ़वाली, कुमाऊंनी, पंजाबी गीतों की प्रस्तुतियां दीं। इससे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मेलों से मेलजोल बढ़ता है। उन्होंने आगामी वर्ष से मेले को भव्य रूप देने की बात कही। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चे के प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रोशन पुंडीर, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट, रमेश चौधरी, देवेंद्र रावत और ताजबर सिंह राणा आदि मौजूद रहे। संवाद