मालकोट-सेरा-तेवाखर्क सड़क निर्माण के लिए 27 फरवरी से अनशन पर बैठे बुजुर्ग गोविंद सिंह (68) को प्रशासन ने जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती कर दिया। वहीं गोविंद सिंह को उठाने के तुरंत बाद ही सेरा तेवाखर्क के अवतार सिंह (48) ने अनशन शुरू कर दिया है।
शुक्रवार को एसडीएम कौस्तुभ मिश्र, डॉ. रजनीश, डॉ. राजेश गैड़ी, थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला, लोनिवि के एई सुमित कुमार व प्रेम आर्य अनशन स्थल पहुंचे। उन्होंने अनशनकारी गोविंद से आंदोलन समाप्त करने को कहा, लेकिन वे नहीं माने। बाद में प्रशासन ने अनशनकारी को जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. रजनीश ने कहा कि गोविंद सिंह का स्वास्थ्य स्थिर है। वहीं गोविंद सिंह को जबरन उठाने के बाद उनके स्थान पर तेवाखर्च के अवतार सिंह ने अनशन शुरू कर दिया है।
इस दौरान संघर्ष समिति के अध्यक्ष दयाल सिंह, प्रधान हेमा देवी, हुकम सिंह, सुरेंद्र कुमार, पूरन लाल, कुंवर राम, ममंद अध्यक्ष रिंकी देवी, विरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।