फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Ten model villages will be developed under Mukhyamantri Water Conservation Scheme

Chamoli News: मुख्यमंत्री जल संरक्षण योजना में दस मॉडल गांव होंगे विकसित

Wed, 06 Sep 2023 06:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 06 Sep 2023 06:10 PM IST
विज्ञापन
Ten model villages will be developed under Mukhyamantri Water Conservation Scheme
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। मुख्यमंत्री जल संरक्षण एवं संवर्धन के तहत संचालित कार्यों की जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने समीक्षा की। कहा गया कि इस अभियान के तहत जिले के 10 मॉडल गांव विकसित किए जाएंगे जिनमें जल संरक्षण और संवर्धन के तहत होंगे।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि अधिकारी जल संरक्षण व संवर्धन के कार्यों को गंभीरता से लेते हुए इन्हें समय पर पूरा करें। चालखाल, चेकडैम, जल संग्रहण संरचनाओं आदि के निर्माण में विभागों को जो लक्ष्य दिए गए हैं, उनको भी समय पर पूरा किया जाए। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अरविंद नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री जल संरक्षण संवर्धन योजना के तहत क्लस्टर एप्रोच के तहत जिले में 10 मॉडल गांव विकसित किए जा रहे हैं। जिसमें मजोठी, मंडल, उदयपुर, नागली, गुलाड़ी, थैंग, डिम्मर, गैरबारम, भिकोना और सूना शामिल हैं। इन गावों में मनरेगा, लघु सिंचाई, कृषि, उद्यान, मत्स्य, जल संस्थान व पंचायतीराज विभाग के साथ मिलकर जल संरक्षण व संवर्धन के कार्य किए जा रहे हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, डीएफओ इंद्र सिंह नेगी, डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, डीडीओ केके पंत सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed