{"_id":"669bc14ced90b2176c0ebe61","slug":"temporary-culvert-built-ten-days-ago-flows-again-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1015-107373-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: दस दिन पहले बनाई अस्थायी पुलिया फिर बही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: दस दिन पहले बनाई अस्थायी पुलिया फिर बही
Sat, 20 Jul 2024 07:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 20 Jul 2024 07:39 PM IST
विज्ञापन
बारिश के कारण बढ़ा प्राणमति नदी का जलस्तर, कृषि भूमि और फसलें बरबाद
बच्चे नहीं जा सके स्कूल, निर्माणाधीन बैलीब्रिज का पिलर भी हुआ क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एंजेसी
थराली। प्राणमति नदी पर बनी लकड़ी की अस्थायी पुलिया नदी का जलस्तर बढ़ने से फिर से बह गई। ग्रामीणों ने दस दिन पहले ही 10 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद नदी पर पुलिया बनाई थी। पुल के बहने से पांच गांवों का संपर्क अन्य जगहों से कट गया और नदी के तेज बहाव से कृषि भूमि और फसलें भी बरबाद हो गईं। बच्चे स्कूल और अन्य लोग अपने काम पर नहीं जा सके। वहीं नदी का जलस्तर बढ़ने से यहां निर्माणाधीन बैलीब्रिज का एक पिलर भी क्षतिग्रस्त हो गया।
शुक्रवार रात को थराली क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण प्राणमति नदी का जलस्तर बढ़ गया था जिससे यहां अस्थायी पुलिया फिर बह गई। ऐसे में सूना, थराली गांव, देवलग्वाड़, पैनगढ़ सहित पांच गांव के लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। दूसरी ओर नदी के तेज बहाव से निर्माणाधीन बैलीब्रिज का पिलर भी क्षतिग्रस्त हो गया। बैलीब्रिज के पिलर में मलबा, कचरा आदि फंसने से नदी का बहाव थराली गांव की तरफ हो गया जिससे यहां कई नाली कृषि भूमि और फसलें बरबाद हो गईं। सूना के ग्राम प्रधान कैलाश देवराड़ी, हरेंद्र सिंह, लवलेश पंत, प्रेम बुटोला, माधवानंद, मोहन पंत, गंगा बिष्ट, प्रेम देवराड़ी ने कहा कि जब बैलीब्रिज के लिए पिलर तैयार हो रहे थे तब अधिकारियों से पुल की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की थी। कहा कि पुल नदी तल से सिर्फ दो मीटर की ऊंचाई पर जोड़ा जा रहा है। लोगों ने बैलीब्रिज की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की ताकि बरसात में इसको नुकसान न हो। दूसरी ओर रतगांव में ढाडरबगड़ के घटगाड़ नदी पर लगाई गई हाईड्रॉलिक ट्रॉली भी पानी बढ़ने से बह गई। ऐसे में गांव का अन्य से संपर्क कट गया है।