फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Temperature reached a minimum in Karnprayag

कर्णप्रयाग में न्यूनतम एक तक पहुंचा तापमान

Mon, 06 Jan 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Temperature reached a minimum in Karnprayag
सोमवार को क्षेत्र में सुबह से बादल छाए रहे और शीतलहर चली। लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। कर्णप्रयाग का न्यूनतम तापमान एक व अधिकतम आठ डिग्री सेल्सियस रहा। देवाल क्षेत्र के पर्यटन स्थलों को देखने आए पर्यटक लोहाजंग में रुके हैं। बुग्यालों में रूक-रूक कर हो रही बर्फबारी से पर्यटक लोहाजंग से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। सिमली, लंगासू, आदिबदरी, गैरसैंण, गौचर, नारायणबगड़, देवाल, थराली, नौटी, नंदासैंण, खाल, एंड, सिदोली, मैखुरा, नौली, बगोली आदि स्थानों में लोग ठंड से बेहाल हैं। देवाल क्षेत्र में भी सभी गांव शीतलहर की चपेट में हैं। रूपकुंड, वेदनी, आली, बगजी, ब्रह्मताल आदि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ की चादर बिछी है। वहीं पिंडर घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों रतगांव, कोलपुड़ी, हरिनगर लेटाल, बमोटिया, बधाणगढ़ी, ब्रह्मताल, सुपताल, बूला, गेरूड़, कलचूना आदि क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। वहीं ग्वालदम में भी तापमान शून्य से नीचे चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed