फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Teenagers do not know, demonstrations at the police station

किशोरियों का पता नहीं, थाने पर प्रदर्शन

Sun, 26 Mar 2017 09:21 PM IST
/ब्यूरो/ अमर उजाला, कर्णप्रयाग
/ब्यूरो/ अमर उजाला, कर्णप्रयाग Updated Sun, 26 Mar 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
अपर बाजार क्षेत्र से लापता हुई दोनों किशोरियों का अब तक पता नहीं चलने और क्षेत्र की बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में स्थानीय लोगों ने रविवार को यहां थाने पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी पहले तहसील पहुंचे लेकिन साप्ताहिक अवकाश के चलते तहसील में कई भी अधिकारी नहीं मिला। इसके बाद आक्रोशित ने पुलिस थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने लापता किशोरियों का अभी तक पता न लगाए जाने पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पटरी से उतर गई है।
विज्ञापन


अतिक्रमण को भी प्रशासन नहीं रोक पाया है। उन्होंने कहा कि लापता किशोरियों को जल्द नहीं खोजा नहीं गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जल्द कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला, सभासद राजेश जोशी और संपूर्णानंद डिमरी, अनिल खंडूड़ी, इंद्रेश मैखुरी, बृजेश बिष्ट, राजेश पुंडीर, जयविशाल, शफीक अहमद, इम्तियाज, कुलदीप सिंह, सुखदेव लाल, मोहिद हुसैन, अख्तर हुसैन आदि शामिल हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर, कर्णप्रयाग के पुलिस उपाधीक्षक धनीराम आर्य ने बताया कि लापता किशोरियों की खोज के लिए दूसरे राज्यों की पुलिस की मदद मांगी गई है। जल्द किशोरियों का पता लगा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed