{"_id":"690b2daed8ed5b878901d4ba","slug":"teenager-goes-missing-in-pipalkoti-police-find-him-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-115579-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पीपलकोटी में लापता हुआ किशोर, पुलिस ने ढूंढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पीपलकोटी में लापता हुआ किशोर, पुलिस ने ढूंढा
Wed, 05 Nov 2025 04:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 05 Nov 2025 04:27 PM IST
विज्ञापन
पीपलकोटी। परिवार के साथ यात्रा पर आया एक किशोर मंगलवार रात को अचानक गायब हो गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे ढूंढ निकाला।
बिहार के दरबंभा हाल निवास महाराष्ट्र निवासी राधेश्याम साहू परिवार के साथ बदरीनाथ की यात्रा पर आए थे। मंगलवार को वे पीपलकोटी स्थित काली कमली धर्मशाला में ठहरे थे। कुछ देर बाद उनका 14 वर्षीय बेटा धर्मशाला से लगे बाजार की ओर चला गया और रास्ता भटक गया। परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पीपलकोटी चौकी में दी। पुलिस ने युवक की खोज शुरू की। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पूनम खत्री, हेड कांस्टेबल अमरदेव, आरक्षी अनिल रांटा, होमगार्ड हरि सिंह ने उसकी खोज की तो किशोर अगथला गांव के पास से मिल गया। संवाद