{"_id":"6af45e5cc67e48b736040ce3","slug":"nandasain-college-wins-volleyball-title-karnpryag-news-c-5-1-drn1019-1109902-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नंदासैंण कॉलेज ने जीता वॉलीबॉल का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नंदासैंण कॉलेज ने जीता वॉलीबॉल का खिताब
Wed, 11 Nov 2026 05:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 11 Nov 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदासैंण। पर्यावरण संवर्द्धन, पर्यटन एवं विकास मेले के तहत बुधवार को विद्यालय स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज नंदासैंण ने राजकीय इंटर कॉलेज लंगासू को हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन मोहन सिंह रावत ने अपने चाचा शहीद सेनानी स्व. मान सिंह रावत और पिता स्व. कृपाल सिंह रावत की स्मृति में कराया। विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। जूनियर वर्ग की लोकनृत्य प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज नंदासैंण प्रथम रहा। ग्रामीण महिला चित्रकला प्रतियोगिता में सुजाता प्रथम, हिमानी द्वितीय और दीक्षा तृतीय रहीं।