फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Team of Forest Department officials returned after studying the area

बेसकीमती जड़ी-बूटी और वन्य जीवों से भरा है उच्च हिमालय क्षेत्र

Sat, 03 Oct 2020 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Team of Forest Department officials returned after studying the area
उच्च हिमालयी क्षेत्र के अध्ययन के लिए गई केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अधिकारियों की टीम लगभग 75 किमी क्षेत्र का पैदल भ्रमण करने के बाद लौट आई। टीम ने बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्र बेश कीमती जड़ी-बूटियों और वन्य जीवों से भरा है। टीम को कई जगहों पर भरल, कस्तूरा मृग, मोनाल जैसे दुर्लभ जीव चहल-कदमी करते हुए दिखे।
विज्ञापन

25 सितंबर को केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के उपवन संरक्षक अमित कंवर के नेतृत्व में ऊखीमठ वन रेंज के चार अधिकारी व कर्मचारियों के साथ छह पोर्टरों का एक दल उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जड़ी-बूटी, वनस्पति, बुग्यालों के साथ ही वन्य जीवों का अध्ययन करने के लिए भ्रमण पर गया था। टीम ने पाया कि कोरोना संक्रमण के कारण मानवीय गतिविधियां न होने से ऊंची-ऊंची बुग्याली चट्टानों की तलहटी पर ब्रह्मकमल और फेन कमल की बेहतर पैदावार हुई है। वन अधिकारी इन पुष्पों के बीज अध्ययन के लिए अपने साथ लाए हैं। टीम को मल्ला कालीफाट के वन क्षेत्र में दुर्लभ पक्षियों की चहचहाहट और वन्य जीव दिखे। पांडव सेरा और नंदीकुंड के आसपास भारी तादात में ब्रह्मकमल और घी विनायक व वैतरणी बुग्याल में दूर-दूर तक फेनकमल खिले मिले। कई जड़ी-बूटियों के नमूने और वन्य जीवों की पहचान के साथ ही उनके कदमों के नमूने भी साथ लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed