{"_id":"68ebb260392c2c62ab0bfcbc","slug":"teachers-did-not-receive-their-salaries-for-the-month-of-september-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-115277-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: शिक्षकों को सितंबर माह का नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: शिक्षकों को सितंबर माह का नहीं मिला वेतन
Sun, 12 Oct 2025 07:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 12 Oct 2025 07:21 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। समग्र शिक्षा मद से वेतन पाने वाले चार ब्लॉकों के शिक्षकों को सितंबर माह का वेतन नहीं मिल पाया है। जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ने नाराजगी जताते हुए शीघ्र वेतन जारी करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी यदि जल्द वेतन जारी नहीं किया गया तो 15 अक्तूबर को जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय में एक दिवसीय उपवास कर प्रदर्शन किया जाएगा।
जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के अध्यक्ष उपेंद्र सती ने बताया कि विकासखंड ज्योतिर्मठ, दशोली, नंदानगर और गैरसैंण ब्लॉक के उन शिक्षकों का सितंबर माह का वेतन अभी तक जारी नहीं किया गया जिन्हें समग्र शिक्षा मद से वेतन दिया जाता है। हर बार वेतन बिलों को देर से तैयार किया जाता है और शिक्षकों को अपने वेतन के लिए ही तरसना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों के देयकों व शेष देयकों का भुगतान हर समय चुनौती बना रहता है। इसके लिए पटल सहायक जिम्मेदार होते हैं। उन्होंने जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों को अन्य विद्यालयों में व्यवस्था पर भेजने का भी विरोध किया।