{"_id":"69f0aaa1e15163d3cd01b413","slug":"teachers-demanded-to-be-exempted-from-census-duty-karnpryag-news-c-48-kpg1001-123091-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: शिक्षकों ने की जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: शिक्षकों ने की जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने की मांग
Tue, 28 Apr 2026 06:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 28 Apr 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। राजकीय शिक्षक संघ और जूनियर शिक्षक संघ चमोली ने शिक्षकों को जनगणना कार्य से कार्यमुक्त न करने के आदेश पर रोष जताया। शिक्षकों ने डीएम को ज्ञापन देकर उन्हें जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की।
संघ ने बताया कि शिक्षकों की ड्यूटी उनके कार्यक्षेत्र से 25 से 30 किलोमीटर दूर लगाई गई है और उन्हें कई किमी पैदल चलना पड़ता है। विद्यालय का समय सुबह 7.45 बजे से दोपहर 2.05 बजे तक है और भीषण गर्मी में जनगणना कार्य करना कठिन है। दोपहर 2 बजे के बाद आमजन से जानकारी जुटाना भी मुश्किल होता है। संघ ने तर्क दिया कि शिक्षण कार्य के बाद दोपहर की तपिश में जनगणना कार्य कराना मानवीय सीमाओं के विरुद्ध है। उन्होंने शिक्षकों के बजाय अन्य विभागों के कर्मचारियों को जनगणना कार्यों में लगाने की मांग की ताकि शिक्षण कार्य भी प्रभावित न हो। जिलाधिकारी से वार्ता के दौरान जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह चौहान और जिलामंत्री बीरेंद्र सिंह नेगी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। संवाद