फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Teacher who got job with fake certificate arrested

फर्जी प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वाला शिक्षक गिरफ्तार

Sun, 23 May 2021 11:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Teacher who got job with fake certificate arrested
शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने के आरोप में कर्णप्रयाग पुलिस ने एक फर्जी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कोतवाली कर्णप्रयाग में शिक्षा विभाग ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था और वह फरार चल रहा था।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक चंद्र मोहन सिंह, ग्राम-खगेली पर फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए सहायक अध्यापक की नौकरी पाने के आरोप में मुकदमा दर्ज है। इसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में शिक्षा विभाग ने जांच की थी। उसके बाद आरोपी को विभाग ने सस्पेंड किया और कर्णप्रयाग कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। आरोपी फरार चल रहा था। जिस पर थानाध्यक्ष गिरीश चंद्र शर्मा ने पुलिस टीम गठित की। शनिवार को दबिश देकर आरोपी शिक्षक चंद्र मोहन सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया गया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed