{"_id":"590caf864f1c1ba8744438e6","slug":"tahsil-office-and-locks-on-the-contract","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील कार्यालय और ठेके पर जड़े ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील कार्यालय और ठेके पर जड़े ताले
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Fri, 05 May 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
lockout
- फोटो : amar ujala bureau
ठेका बंद करने की मांग को लेकर महिलाओं ने तहसील कार्यालय और ठेके पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने मांग को लेकर प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा कि प्रशासन की ओर से मांग पर की जा रही अनदेखी को देखते हुए शनिवार (आज) को नंदप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को क्षेत्र के गांवों की महिलाएं 11 बजे जुलूस की शक्ल में तहसील मुख्यालय पहुंचीं और कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर निकालकर तालाबंदी कर दी। इसके बाद महिलाओं ने शराब की दुकान पर पहुंचकर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
आंदोलन की संयोजक कलावती मैंदोली ने कहा कि महिलाएं ग्यारह दिनों से शराब की दुकान बंद करने की मांग कर रही हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन की असंवेदनशीलता का आलम यह है कि अभी तक प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
अब नंदप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे जाम किया जाएगा। यदि जरूरत पड़ी तो उग्र आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगी। इस मौके पर सावित्री देवी, रुचि देवी, माहेश्वरी देवी, भादुली देवी, निर्मला देवी, साखा देवी, पुष्पा देवी, राधा देवी, कमला देवी, मुन्नी देवी, विमला देवी, शिवलाल स्नेही, भगवती प्रसाद और यशपाल नेगी आदि मौजूद थे।