{"_id":"6a1d97b2b52551e3b90da813","slug":"sweating-is-being-done-to-make-arrangements-in-kameda-and-marwari-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-118952-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कमेड़ा और मारवाड़ी में व्यवस्था बनाने में छूट रहे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कमेड़ा और मारवाड़ी में व्यवस्था बनाने में छूट रहे पसीने
Mon, 01 Jun 2026 08:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 01 Jun 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर बढ़ा यात्रा वाहनों का दवाब
आठ लाख श्रद्धालु कर चुके बदरीनाथ के दर्शन, कम नहीं हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम की यात्रा में डेढ़ माह से भी कम समय में करीब आठ लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यात्रा चरम पर चल रही है लेकिन बदरीनाथ हाईवे गौचर के पास कमेड़ा क्षेत्र और ज्योतिर्मठ-मारवाड़ी क्षेत्र यात्रा व्यवस्थाओं में खलल डाल रहा है। इन जगहों पर यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी हर दिन परेशान होना पड़ रहा है। दोनों जगह पर विभागीय लापरवाही के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है।
बदरीनाथ धाम की यात्रा पर इस समय हर दिन 28 से 30 हजार यात्री पहुंच रहे हैं। वहीं चार से पांच हजार यात्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आ रहे हैं। इस कारण बदरीनाथ हाईवे पर जैसे ही यातायात दबाव बढ़ा तो व्यवस्था नाकाफी साबित होने लगीं। घंटों तक जाम लगने से यात्री परेशान रहे। खासकर गौचर के पास कमेड़ा क्षेत्र और ज्योतिर्मठ-मारवाड़ी के बीच जाम ने यात्रियों के पसीने छुड़ा दिए। पुलिस ने इन दोनों जगह पर वन वे व्यवस्था शुरू कर दी लेकिन वाहनों की संख्या इतनी अधिक हो रही है कि चंद मिनट में ही वाहनों की कई किमी लंबी कतार लग रही है। वहीं गौचर में आईटीबीपी से आगे रुद्रप्रयाग की तरफ कमेड़ा के पास हाईवे पर ट्रीटमेंट कार्य चल रहा है। इस कारण यहां पर सिंगल लेन रोड हो चुकी है। पुलिस एक बार में एक तरफ के वाहन भेज रही है इससे लोगों को काफी देर तक यहां रुकना पड़ रहा है। चमोली चाड़ा में भी यही स्थिति है। यहां हाईवे चौड़ीकरण कार्य नहीं किया गया। सबसे बड़ी चुनौती ज्योतिर्मठ-मारवाड़ी के बीच बनी है। यहां गेट सिस्टम लागू है। 10 किमी के इस हिस्से में ज्योतिर्मठ के नर्सिंग मंदिर के पास और मारवाड़ी पुल के पास वाहनों को रोका जा रहा है। यहां वाहन डेढ़ घंटे रोके जा रहे हैं। इससे आठ से दस किमी तक वाहनों की कतार लग रही है। इस संबंध में एसपी चमोली सुरजीत सिंह पंवार का कहना है कि वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण हाईवे पर ज्योतिर्मठ-मारवाड़ी के बीच बार-बार जाम लग रहा था। यहां गेट सिस्टम लागू किया गया है। हाईवे के हर संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस कर्मी तैनात होकर वाहनों की सुगम आवाजाही करवा रहे हैं।
-- --
शुरुआत में नहीं किया काम अब जाम से परेशान
गौचर के पास जहां पर हाईवे का सुधारीकरण कार्य चल रहा है वहां पर एनएचआईडीसीएल ने शुरुआत में काम नहीं किया। जैसे ही यात्रा शुरू होने वाली थी तुरंत यहां काम शुरू कर दिया गया। विभाग समय पर बजट न मिलने की बात करता रहा लेकिन इस लापरवाही के कारण यहां यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यही स्थिति ज्योतिर्मठ-मारवाड़ी के बीच भी है। अब बीआरओ यहां रात में काम करने बात कह रहा है लेकिन हाईवे पर रात 12 बजे तक वाहन चल रहे हैं और सुबह तीन से चार बजे वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाती है जिससे बीआरओ भी यहां काम शुरू नहीं करवा पा रहा है।