{"_id":"60dc74198ebc3e54c87269ea","slug":"survey-done-to-widen-karnprayag-gwaldam-highway-till-simli-karnpryag-news-drn3830871115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे सिमली तक चौड़ा करने के लिए किया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे सिमली तक चौड़ा करने के लिए किया सर्वे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे को सिमली तक चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए बुधवार को तहसील प्रशासन ने कर्णप्रयाग में बस स्टेशन से सिमली बैंड तक करीब आठ किलोमीटर के दायरे में सड़क का सर्वेक्षण किया। सिमली तक 15 से 20 मीटर तक हाईवे चौड़ा होने से लोगों को तंग सड़क से राहत मिलेगी। यह मार्ग सिमली से आगे ग्वालदम की तरफ पहले ही चौड़ा किया जा चुका है।
कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे सिमली तक काफी तंग होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ ने कहा कि भारतमाला परियोजना के तहत सिमली बैंड तक हाईवे चौड़ीकरण का प्रपोजल है। इसके लिए बुधवार से सर्वेक्षण शुरू कर दिया गया है। हाईवे फिलहाल 20 मीटर चौड़ा करने की योजना है, लेकिन बाजार व आबादी वाली जगहों पर हाईवे कम चौड़ा हो सकता है। पहले चरण में हाईवे पर पड़ने वाली कठोर चट्टानों के अलावा भूस्खलन वाले जोन को चिह्नित किया जा रहा है। सिमली तक आठ किमी के दायरे में मार्ग पर पड़ने वाले पेड़ों, भवनों और अन्य प्रकार के निर्माणों की सूची बनाकर शासन को भेजी जाएगी। उसके बाद प्रभावितों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सभी प्रक्रिया जल्द पूरी करने के बाद बीआरओ हाईवे चौड़ीकरण का काम करेगा। संवाद