फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Dewal-Tharali road blocked due to falling boulders; 30 children unable to go to school.

Chamoli News: बोल्डर गिरने से देवाल-थराली मार्ग बंद, 30 बच्चे नहीं जा पाए स्कूल

Tue, 01 Sep 2026 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 01 Sep 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Dewal-Tharali road blocked due to falling boulders; 30 children unable to go to school.
चट्टान टूटने से स्टेट हाइवे हुआ बंद, 30 बच्चे नहीं पहुंचे स्कूल
विज्ञापन

- कोठी- नंदकेशरी के बीच टूटी चट्टान, दोनों छोरों पर कई वाहन फंसे
संवाद न्यूज एजेंसी
चट्टानी मार्ग से करीब दो किमी पैदल चलकर दूसरी ओर पहुंचे लोग
सड़क के दोनों ओर फंसे कई वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। कोठी-नंदकेशरी के बीच बोल्डर गिरने से स्टेट हाईवे देवाल-थराली मोटर मार्ग बंद हो गया। ऐसे में सड़क के दोनों ओर कई वाहन फंसे हैं। देहरादून-हल्द्वानी जाने वाले लोग चट्टानी मार्ग से करीब दो किमी पैदल चलकर दूसरी ओर पहुंचे। मार्ग बंद होने से कोठी गांव के करीब 30 बच्चे विद्यालय नहीं पहुंच पाए।
नंदकेशरी के पास मंगलवार सुबह से लगातार बोल्डर और मलबा गिरने से सड़क बंद हो गई। यहां उत्तराखंड परिवहन की बस समेत कई वाहन फंसे हैं। देवाल-बोरागाड़ मोटर मार्ग भी सिलंगी के पास बोल्डर गिरने से बंद है। हाटकल्याड़ी-बेराधार, देवसारी और बोरागाड़-खेता मामनती सड़क भी बंद हैं। वहीं लोनिवि के अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा ने बताया कि नंदकेशरी में सड़क खोलने के लिए पोकलेन मशीन खड़ी है। लगातार बारिश के कारण मलबा हटाने का काम नहीं हो पा रहा है। बारिश बंद होने पर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


मकान के आगे का पुश्ता ढहा
गौचर। लगातार बारिश से पालिका क्षेत्र के बसंतपुर तोक में एक मकान के आंगन का पुश्ता ढह गया। सूचना पर पालिका के अवर अभियंता ने मौके का निरीक्षण किया। वार्ड सभासद बंदना राणा ने बताया कि भारी बारिश के कारण बसंतपुर तोक निवासी दीपक कुमार के मकान के आंगन का पुश्ता ढह गया। गनीमत रही कि घटना के समय आंगन में कोई नहीं था। प्रभावित परिवार को सुरक्षित स्थान पर रहने को कहा गया है। क्षतिपूर्ति के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिवागाड़ में चार दिनों से सड़क बंद
गैरसैंण। खनसरघाटी के दूरस्थ गांव कंडारी खोड़ को बीएमबी मोटरमार्ग से जोड़ने वाली सड़क दिवागाड़ में चार दिनों से बंद है। छह से आठ किमी के बीच भूधंसाव, पुश्ता ढहने और बोल्डर गिरने से सड़क क्षतिग्रस्त हुई है। कौशल रावत, बिंदी देवी, सुरेंद्र सिंह, दिनेश, हरेंद्र सिंह, हरक सिंह और पान सिंह ने कहा कि किमी छह से आठ तक सड़क का समरेखण बिना भूगर्भीय जांच के गलत ढंग से किया गया है जिससे आए दिन नुकसान हो रहा है। वहीं पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता विनोद बडोनी ने कहा कि जल्द बोल्डर हटाकर मार्ग खोल दिया जाएगा। संवाद


दिनभर रही मूसलाधार बारिश
कर्णप्रयाग। मंगलवार सुबह से मूसलाधार बारिश होने से जनजीवन प्रभावित रहा। स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी हुई जबकि बाजारों में भी भीड़ कम रही। बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। लगातार बारिश के चलते अलकनंदा और पिंडर नदी का जलस्तर भी हल्का बढ़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed