फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Sugar and kerosene oil cannot be found in cheap flock shops

सस्ते गल्ले की दुकानों में नहीं मिल रही चीनी और मिट्टी तेल

Fri, 03 Jan 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Sugar and kerosene oil cannot be found in cheap flock shops
सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर मिट्टी तेल और चीनी नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। लोगों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर क्षेत्र की सरकारी दुकानों पर चीनी और मिट्टी तेल उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में लोगों ने कहा कि करीब पांच साल से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर न तो चीनी मिल रही है और न ही मिट्टी तेल मिल रहा है। चीनी बाहर से महंगे दाम पर खरीदनी पड़ रही है, लेकिन मिट्टी तेल बाजार में नहीं मिल रहा है। बारिश होने पर अक्सर बिजली गुल हो जाती है, जिससे लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ती है। उन्होंने क्षेत्र की सभी सस्ते गल्ले की दुकानों पर मिट्टी तेल और चीनी की सप्लाई करने, महंगाई को देखते हुए प्रति यूनिट मिलने वाले राशन की मात्रा बढ़ाने की मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में जसराम, गजेंद्र नेगी, हर्षवर्द्धन चौहान, दिगपाल राणा, भगत भंडारी, जगदीश नेगी, रघुनंदन नेगी, राजपाल बर्तवाल, पदम सिंह राणा, फतेराम सती और वीरेंद्र भंडारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed