फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Subhadra Abhimanyu Lal went ...

सुभद्रा को लाल चले अभिमन्यु...

Sat, 15 Oct 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर) Updated Sat, 15 Oct 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
Subhadra Abhimanyu Lal went ...
Staged trap - फोटो : अमर उजाला

गंगानाली सांस्कृतिक कृषि विकास मेले के अंतिम दिन हुआ चक्रव्यूह मंचन लोगों का भावुक कर गया। चक्रव्यूह मंचन देखने के लिए जिलासू में जनसैलाब उमड़ पड़ा। काबीना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने प्रतिभागियों, महिला मंगल दलों सहित खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

जिलासू में आयोजित तीन दिवसीय मेले के अंतिम दिन श्रीनगर गढ़वाल की लोकनाद कला मंच के कलाकारों ने चक्रव्यूह मंचन किया। इसे देखने के लिए पूरा गंगानाली सहित दशोली क्षेत्र उमड़ पड़ा। ढोल
विज्ञापन


दमाऊं की थाप पर कलाकारों ने सुभद्रा को लाल चले अभिमन्यु, कौरवों को काल चले अभिमन्यु...जैसे गढ़वाली बोली में कौरवों की ओर से चक्रव्यूह रचना, अभिमन्यु की ओर से चक्रव्यूह भेदने के लिए जिद करना, छह द्वारों को वीरता पूर्वक जीतना, सातवें द्वार पर दुर्योधन के छल से अभिमन्यु को कौरव योद्धाओं की ओर से मारे जाने के बाद अर्जुन और पांडवों का विलाप सहित कृष्ण के समझाने के बाद अर्जुन द्वारा जयद्रथ को मारने की सौगंध खाने तक का जीवंत और भावुक मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व देवलीबगड़ की महिलाओं ने पूर्व प्रधान संजू देवी के नेतृत्व में पौणा नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। साथ ही हाईस्कूल सरणा की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

मुख्य अतिथि काबीना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि मेले मेें मिले सहयोग से अगले साल इस मेले को पांच दिन का किया जाएगा। साथ ही प्रदेश स्तर पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन मेले के दौरान किया जाएगा।

इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष पुष्कर सिंह, शिशुपाल सिंह, संचालक दर्शन सिंह और विक्रम रावत, राजा चौहान, विक्रम नेगी, सुखेदव चौहान, सुनील चमोली, कमलेश गैरोला, किरन कैलखुरा, चक्रधर खंडूड़ी, जयदीप शाह, सुनील पंवार, विक्रम पंवार आदि लोग मौजूद थे।


जमकर थिरके लोग
मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक किशन महिपाल की ओर से रानीखेता रामढोला, फ्यूंलड़िया.., सहित अन्य प्रस्तुतियों पर शुक्रवार देर रात तक लोक थिरकते रहे। इससे पूर्व मेले में रूपकुंड लोक कला मंच के किशन दानू और साथी कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed