फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Students were made aware of traffic rules

Chamoli News: छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

Sat, 31 Jan 2026 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 31 Jan 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Students were made aware of traffic rules
नंदानगर। शहीद सैनिक अजय लाल राजकीय इंटर कॉलेज थिरपाक में चमोली पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा व सामाजिक जागरूकता के जिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी। यातायात निरीक्षक योगेश सक्सेना ने सड़क पर चलने के सुरक्षित तरीके, यातायात संकेतों की पहचान, हेलमेट व सीट बेल्ट की अनिवार्यता, तेज गति से वाहन चलाने के दुष्परिणाम, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने से वाहन दुर्घटना के खतरे के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, नशा व ड्रग्स जैसी सामाजिक बुराई के बारे में जानकारी दी गयी। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे खुद ही नियमों का पालन न करें बल्कि अपने अभिभावकों व आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के संदेश दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed