{"_id":"5eb822fa8ebc3e909e011e6c","slug":"students-union-opposed-to-calling-for-online-assignment-gopeshwar-news-drn343914035","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ ने किया ऑनलाइन एसाइनमेंट मंगाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ ने किया ऑनलाइन एसाइनमेंट मंगाने का विरोध
विज्ञापन
चमोली के बूरा गांव में अपने कमरे के परिसर में बच्चों को पढ़ा रहे गणित शिक्षक विवेक चौधरी।
- फोटो : GOPESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाट। शहीद जगदीश पुरोहित राजकीय महाविद्यालय घाट के छात्र संघ ने ऑनलाइन एसाइनमेंट मंगाने का विरोध किया है। कहा गया कि कई छात्रों को इसकी जानकारी तक नहीं है। उन्होंने तत्काल ऑनलाइन असाइनमेंट पेश करने के निर्णय को निरस्त करने की मांग की। छात्र संघ अध्यक्ष भावना, उपाध्यक्ष अर्चना, महासचिव कल्पना, अर्जुन और राहुल ने इस संबंध में प्राचार्य को ज्ञापन भेजा है।
शिक्षक घर पर ही पढ़ा रहे हैं बच्चों को
गोपेश्वर। घाट विकास खंड के दूरस्थ बूरा क्षेत्र में लचर संचार सेवा के कारण जीआईसी बूरा के गणित शिक्षक विवेक चौधरी अपने घर पर ही छात्रों को पढ़ाना शुरू कर दिया है। शारीरिक दूरी बनी रहे इसके लिए शिक्षक विवेक चार-चार छात्रों का ग्रुप बनाकर उन्हें पढ़ा रहे हैं। शिक्षक विवेक का कहना है कि शहरी क्षेत्रों में ऑनलाइन पढ़ाई हो सकती है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में संचार और स्मार्ट मोबाइल फोन का अभाव है। जिससे बच्चों की पढ़ाई चौपट हो रही है। प्रधानाचार्य देवी प्रसाद गौड़ ने शिक्षक विवेक की पहल की सराहना की। उधर, जिला रेडक्रास सोसाइटी के सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को कॉपी-किताब बांटी। जिला उपाध्यक्ष विनोद रावत ने बताया कि पोखरी क्षेत्र के मोहनखाल, भणज क्षेत्र में किताब-कॉपियां बांटी गई हैं।