फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   students reaching school through damaged foot paths

क्षतिग्रस्त पैदल रास्तों से स्कूल पहुंच रहे नौनिहाल

Sat, 10 Aug 2019 05:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
students reaching school through damaged foot paths
बीती रात हुई तेज बारिश के चलते चमोली जिले के कई पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। विकासखंड घाट स्थित कुमजुक गांव में पैदल रास्ता भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त होने से गांव के बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। बच्चों की सुरक्षा के कोई इंतजाम न होने से यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की संभावना लगातार बनी हुई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात को हुई भारी बारिश से कुमजुग गांव के पैदल रास्ते तहस-नहस पड़े हैं। गांव के प्राथमिक विद्यालय तक जाने वाला रास्ता भी भूस्खलन से कई जगहों पर क्षतिग्रस्त पड़ा है। योगेंद्र सिंह और दीपक रतूड़ी का कहना है कि स्कूल जाने का कोई दूसरा वैकल्पिक रास्ता न होने के कारण बच्चे इन्हीं क्षतिग्रस्त रास्तों से विद्यालय तक पहुंच रहे हैं। इधर, एसडीएम बुसरा अंसारी का कहना है कि मौसम सामान्य होने पर पैदल रास्तों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed