फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Students locked the college gate and imprisoned themselves in the administrative building.

Chamoli News: कॉलेज गेट पर छात्रों ने जड़ा ताला, प्रशासनिक भवन में खुद को किया कैद

Fri, 15 Sep 2023 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 15 Sep 2023 07:09 PM IST
विज्ञापन
Students locked the college gate and imprisoned themselves in the administrative building.
फोटो
विज्ञापन

मांगों को लेकर अनशन कर रहे छात्रों की सुध न लेने पर गुस्साए, नहीं चलीं कक्षाएं
पुलिस ने भारी विरोध के बीच दोनों अनशनकारी को उठाकर अस्पताल में कराया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। पीजी काॅलेज पोखरी में एनसीसी, बीएड व एमएससी संकाय शुरू करने समेत कई मांगों को लेकर अनशन पर बैठे छात्रों ने प्रशासन की ओर से कोई सुध न लिए जाने पर कॉलेज गेट पर ताला जड़ दिया। उन्होंने अन्य छात्रों को बाहर कर प्रशासनिक भवन में खुद को कैद कर लिया और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी और छात्रों के विरोध के बीच पुलिस ने दोनों अनशनकारी छात्रों को उठाकर सीएचसी पोखरी में भर्ती करा दिया। ऐसे में शुक्रवार को कॉलेज में कक्षाएं नहीं चलीं और पूरा दिन गहमागहमी बनी रही।
कॉलेज में पीजी स्तर पर राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी, इतिहास, समाजशास्त्र विषयों की स्वीकृति देने, कॉलेज तक सड़क का डामरीकरण, विज्ञान भवन का लोकार्पण करने समेत कई मांगों को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित चौधरी और आकाश चमोला 11 सितंबर से कॉलेज परिसर में अनशन पर बैठे थे। प्रशासन की ओर से छात्रों की सुध न लेने के विरोध में शुक्रवार सुबह करीब दस बजे आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के मुख्य भवन और प्रशासनिक भवन पर ताला जड़ दिया। उन्होंने छात्रों को बाहर किया और खुद को प्रशासनिक भवन में कैद कर लिया। वह प्रशासन के खिलाफ धरना देते हुए नारेबाजी करने लगे। पूर्वाह्न करीब 11 बजे एसडीएम संतोष कुमार पांडे मौके पर पहुंचे और छात्रों को अनशन खत्म करने के लिए मनाया, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे थानाध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल अनशनकारी छात्रों को उठाने के लिए पहुंचा तो अन्य छात्रों ने विरोध कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भारी विरोध के बीच अनशनकारी दोनों छात्रों को उठाकर सीएचसी पोखरी में भर्ती करा दिया। धरना देने वालों में खुशी नेगी, अराधना बर्त्वाल, मधु नेगी, सौरभ बर्त्वाल, मोहित सिंह, सुमित सिंह, विकास, वैशाली, लक्ष्मी आदि शामिल रहे। वहीं प्रभारी प्राचार्य नंदकिशोर चमोला का कहना है कि छात्रों की मांगों को लेकर लगातार शासन-प्रशासन व निदेशालय को अवगत कराया जा रहा है। दूसरी ओर छात्रों के आंदोलन को ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संतोष चौधरी, फतेराम सती, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र राणा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विकेंद्र नेगी ने समर्थन दिया।
विज्ञापन


इंसेट
तीन घंटे तक फंसे रहे दो कर्मचारी
- छात्रों की तालाबंदी के दौरान प्रयोगशाला परिचालक अनिल कुमार व चौकीदार मानमेंद्र असवाल अंदर ही फंसे रह गए। छात्रों ने न किसी को अंदर जाने दिया और न वहां से किसी को बाहर आने दिया। कॉलेज प्रशासन और एसडीएम के काफी मनाने के बाद छात्रों ने करीब तीन घंटे बाद दोनों कर्मचारियों को वहां से बाहर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
छात्रों की कॉलेज तक सड़क के डामरीकरण के लिए लोनिवि को निर्देशित कर दिया है। विज्ञान भवन के लोकार्पण के लिए ठेकेदार को जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। कार्य पूरा होते ही लोकार्पण किया जाएगा। अन्य मांगों को लेकर वे अपने स्तर से शासन स्तर पर पत्राचार करेंगे। - संतोष कुमार पांडे, एसडीएम पोखरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed