Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Students are studying other subjects out of necessity, not because they belong to the biology faculty.

Chamoli News: जीव विज्ञान संकाय नहीं, मजबूरी में छात्र पढ़ रहे दूसरे विषय

Tue, 03 Nov 2026 04:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 03 Nov 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
Students are studying other subjects out of necessity, not because they belong to the biology faculty.
पांच साल बाद भी नहीं मिली जीव विज्ञान संकाय को मंजूरी
विज्ञापन

देवाल कॉलेज के छात्रों की बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। देवाल के डिग्री कॉलेज में जीव विज्ञान संकाय को अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है। इस कारण यहां के छात्र-छात्राओं को जीव विज्ञान की पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। अभिभावकों और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा विभाग और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कॉलेज में जीव विज्ञान विषय शुरू करने की मांग की।

स्व. शेरसिंह दानू राजकीय महाविद्यालय देवाल 14 अक्तूबर 2021 से तलौर में संचालित हो रहा है। यहां बीए में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, राजनीतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र और भूगोल जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं। बीएससी में गणित, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान की पढ़ाई होती है। विकास खंड के देवाल, मुंदोली, ल्वाणी, वाण, मेलखेत और मानमती इंटर कॉलेज से 12वीं पास करने वाले छात्र यहां पढ़ाई के लिए आते हैं। मगर जीव विज्ञान संकाय न होने से उन्हें गोपेश्वर, श्रीनगर या तलवाड़ी जैसे शहरों में जाना पड़ता है। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर छात्र जीव विज्ञान के स्थान पर दूसरे विषय पढ़ने के लिए मजबूर हैं। कॉलेज के पांच साल के संचालन के बाद भी जीव विज्ञान संकाय को मंजूरी नहीं मिली है। प्रधान जानकी देवी, अभिभावक संघ के अध्यक्ष कुंवर सिंह, हाटकल्याड़ी वार्ड के जिला पंचायत सदस्य उर्मिला बिष्ट, बलवीर राम, प्रधान संघ के महामंत्री नरेंद्र बिष्ट ने शिक्षा विभाग और मुख्यमंत्री से जीव विज्ञान संकाय की स्वीकृति की मांग की। वहीं प्राचार्य डॉ. आरएन पांडे ने बताया कि जीव विज्ञान संकाय का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed