फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Student leaders demonstrated, locked the college

Chamoli News: छात्र नेताओं ने महाविद्यालय में जड़ा ताला, प्रदर्शन किया

Fri, 25 Oct 2024 06:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 25 Oct 2024 06:51 PM IST
विज्ञापन
Student leaders demonstrated, locked the college
कर्णप्रयाग महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते छात्र नेता। संवा
फोटो
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव कराने में असमर्थता जताने पर बढ़ा एबीवीपी और एनएसयूआई का गुस्सा
संयुक्त छात्र संघर्ष समिति की गठित, कहा-जब तक अधिसूचना जारी नहीं होती जारी रहेगा प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। सरकार की ओर से हाईकोर्ट में महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराने में असमर्थता जताने के जवाब के विरोध में छात्र नेताओं में आक्रोश बढ़ गया है। शुक्रवार को एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने महाविद्यालय में तालाबंदी कर मुख्य गेट पर धरना दिया। उन्होंने संयुक्त संघर्ष समिति भी गठित की। छात्र नेताओं ने कहा जब तक छात्र संघ चुनावों की अधिसूचना जारी नहीं हो जाती तब तक रोज तालाबंदी और धरना दिया जाएगा। इस दौरान कोतवाली निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें शांत कराया।

शुक्रवार को महाविद्यालय में एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने संयुक्त छात्र संघर्ष समिति का गठन कर महाविद्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी की। उन्होंने प्रदेश सरकार और उच्च शिक्षा मंत्री के विरोध में नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आयुष नेगी ने कहा कि छात्रसंघ चुनावों को लेकर छात्र नेता तैयारी कर रहे हैं लेकिन वर्तमान सरकार और उच्च शिक्षा मंत्री चुनाव सम्पन्न कराने में असमर्थता जता रही है। छात्र नेता मनीष पुरोहित ने कहा कि वर्तमान सत्र को बीते चार माह से अधिक समय बीत चुका है लेकिन सरकार चुनाव नहीं करा पाई। प्रदर्शन करने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सचिव राहुल धुनियाल, आशीष बुटोला, कपिल रावत, राहुल धुनियाल, राहुल गुसाईं, अंशुल रावत और सौरभ रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed