फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Strict action will be taken on negligence in travel

यात्रा में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

Tue, 26 Apr 2022 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken on negligence in travel
चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक सैनी ने नगर पालिका जोशीमठ के सभागार में अधिकारियों, व्यापारियों, टैक्सी यूनियन और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि यात्रा तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दें। लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने आठ मई से शुरू हो रही बदरीनाथ यात्रा और 22 मई से शुरू हो रही हेमकुंड साहिब यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से फीडबैक लिया। बदरीनाथ धाम में अभी तक पेयजल की समस्या पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने नाराजगी जाहिर करते हुए जल संस्थान को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। लोनिवि को हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर गोविंदघाट से पुलना गांव तक सड़क के डामरीकरण और सुरक्षा दीवार के साथ पैदल रास्ते को ठीक करने को कहा।
विज्ञापन

इस दौरान जोशीमठ व्यापार सभा के अध्यक्ष नैन सिंह ने सुझाव दिया कि यात्रा के दौरान जोशीमठ नगर में यातायात के लिए वन-वे सिस्टम लागू होना चाहिए। व्यापारियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका भी प्रशासन को ध्यान रखना पड़ेगा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पुलिस को यातायात व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ चमोली धन सिंह तोमर ने व्यापार सभा और टैक्सी यूनियन से भी सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क पर अनावश्यक वाहनों को खड़ा न करें। नगर पंचायत बदरीनाथ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत चल रहे कार्यों और यात्रा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी।

बैठक में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हरीश भंडारी, जोशीमठ टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष चंडी प्रसाद बहुगुणा, कांग्रेस नेता कमल रतूड़ी, गुरुद्वारा कमेटी गोविंदघाट के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed