फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Storm damage, house roofs blown off, cow sheds destroyed

Chamoli News: आंधी से नुकसान, मकानों की छत उड़ी, गोशालाएं टूटीं

Fri, 29 May 2026 06:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 29 May 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
Storm damage, house roofs blown off, cow sheds destroyed
फोटो
विज्ञापन

देवाल ब्लॉक के हिमनी गांव और ग्वालदम क्षेत्र में फसलें भी हुईं नष्ट
मौसम हुआ मेहरबान, बारिश से 8 डिग्री तक गिरा तापमान
संवाद न्यूज एजेंसी

देवाल/थराली/कर्णप्रयाग। बृहस्पतिवार देर शाम को देवाल ब्लॉक के हिमनी गांव में आंधी और भारी बारिश से कई मकानों व गोशालाओं को नुकसान पहुंचा। कई मकानों और शौचालयों की टिन की छत उड़ गई वहीं गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
आंधी से रमेश राम और दलबीर सिंह के मकानों की छतें उड़ गईं जबकि राम सिंह और खीम सिंह की गोशालाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। लक्ष्मण सिंह और जयबीर सिंह के शौचालयों की टिन की छतें भी उड़ गईं। वहीं फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। पटवारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि क्षति का आकलन किया जा रहा है। वहीं ग्वालदम क्षेत्र में आंधी और ओलावृष्टि से फसलों को भारी क्षति हुई है। ओलों ने फल पौधों, सब्जियों और गेहूं की खड़ी फसलें बरबाद की दी हैं।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग में बृहस्पतिवार शाम को आंधी चली और मूसलाधार बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई है। वहीं शुक्रवार अपराह्न को भी एक घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश से होने से गर्मी से राहत मिली है और तापमान आठ डिग्री कम होकर 35 से 27 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। करीब दो सप्ताह से तेज धूप और गर्मी हो रही थी और जंगलों में आग की घटनाएं भी हो रही थीं। बीते सप्ताह बृहस्पतिवार और शुक्रवार को यहां 35 डिग्री के आसपास तापमान रहा। बृहस्पतिवार रात्रि और शुक्रवार को हुई बारिश होने के कारण तापमान काफी गिर गया। शुक्रवार को तापमान करीब 27 डिग्री के आसपास रहा। व्यापारी पुष्कर सिंह रावत ने बताया कि बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जंगलों में लगी आग पड़ी ठंडी

गोपेश्वर/कर्णप्रयाग/गौचर। बारिश के कारण पोखरी, नंदानगर, गोपेश्वर और पीपलकोटी क्षेत्र के अधिकांश जंगलों में लगी आग बुझ गई है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। लगातार फैल रही वनाग्नि के कारण वातावरण में धुआं और गर्मी बढ़ गई थी जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रशासन और वन विभाग ने भी जंगलों की आग बुझने पर राहत की सांस ली है। वहीं कर्णप्रयाग में जंगलों में लगी आग भी बुझ गई। गौचर के समीपवर्ती बांसकोट, सिरकोट, पनाई, शैल, कमेड़ा, सारी, कांडा आदि गांवों के जंगल पिछले एक हफ्ते से धू-धू कर जल रहे थे। कमेड़ा गांव के समीप जंगल में लगी आग शैल गांव में लोगों की गोशालाओं तक भी पहुंच गई थी जो अब बुझ गई है। वहीं कर्णप्रयाग के उमट्टा धार के जंगलों में शुक्रवार दोपहर को अचानक आग लग गई लेकिन कुछ देर बाद हुई बारिश से आग बुझ गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed