फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   stop work in PWD

लोनिवि कार्यालय में तालाबंदी

Mon, 29 Jun 2015 08:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 29 Jun 2015 08:10 PM IST
विज्ञापन

 दशोली ब्लाक के मासौं, कफलखेत, दादड़ और देवखाल के ग्रामीणों ने मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर लोनिवि कार्यालय में तालाबंदी कर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


 कहा गया यदि मांग पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो क्रमबद्ध आंदोलन शुरू कर देंगे। ग्रामीणों ने डीएम से शीघ्र मोटर मार्ग निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की।
विज्ञापन



स्थानीय निवासी पार्वती देवी, रुकमा देवी, विक्रम सिंह और रोशन का कहना है कि दशोली ब्लॉक के 12 गांवों को जोड़ने की मंशा से वर्ष 2002 में सरकार की ओर से मासौं-कफलखेत-देवखाल मोटर मार्ग के तीन किमी निर्माण की स्वीकृति मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोनिवि की लापरवाही के चलते वर्तमान तक मोटर मार्ग का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है, जबकि वर्ष 2006-07 में तीन किमी विस्तारीकरण के लिए भी स्वीकृति मिल चुकी है। स्थिति यह है कि वर्तमान तक मोटर मार्ग के शुरुआती हिस्से में भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।


मार्ग न बनने से आज भी क्षेत्र के ग्रामीण गांवों तक जाने के लिए मीलों की दूरी पैदल नापने को मजबूर हैं। इस मौके पर मालती देवी, बीना देवी, नंदा देवी, अजय कुमार, विपिन कुमान, राहुल कुमार, सुभागा देवी और गोपाल लाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed