फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Stones being laid on top of the asphalt

पत्थरों के ऊपर ही बिछाया जा रहा डामर

Sat, 26 Mar 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली Updated Sat, 26 Mar 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर इन दिनों एडीबी की ओर से किया जा रहे डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व बिछाया डामर उखड़ने लगा है।

विज्ञापन


कई जगहों पर पत्थरों के ऊपर से ही डामर किया गया है। ग्रामीणों ने गुणवत्ता पूर्ण डामर न बिछाने पर विभागीय अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी।

सुलप सिंह, प्रकाश सिंह, योगंबर सिंह और गजेंद्र सिंह का कहना है कि निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाले एकमात्र बिरही-निजमुला सड़क पर करीब डेढ़ दशक बाद सुधार का कार्य हो रहा है, लेकिन गुणवत्ता को ताक पर रखकर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


कई जगहों पर मिट्टी और पत्थर बिछाए बिना ही डामर बिछाया जा रहा है। एडीबी के प्रभारी अधिशासी अभियंता पीसी पंत का कहना है कि जिन स्थानों पर ठेकेदार की ओर से डामरीकरण कार्य में अनदेखी की जा रही है, वहां नए सिरे से डामर बिछाया जाएगा। डामरीकरण कार्य में पूरी तरह से गुणवत्ता का ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed