{"_id":"67d975a53d91a77ef80d89aa","slug":"state-level-skiing-competition-in-auli-from-tomorrow-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-111351-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: औली में राज्य स्तरीय स्कीइंग प्रतियोगिता कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: औली में राज्य स्तरीय स्कीइंग प्रतियोगिता कल से
Tue, 18 Mar 2025 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 18 Mar 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
फोटो
ज्योतिर्मठ। औली में स्की एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन चमोली की ओर से 20 मार्च से दो दिवसीय राज्य स्तरीय हिमालयन कप स्कीइंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। औली में कम बर्फ होने के कारण अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग स्लोप के बजाय औली टॉप पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
स्की एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन चमोली की ओर से औली में 20 से 21 मार्च तक राज्य स्तरीय स्कीइंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। आयोजन समिति के अध्यक्ष विवेक पंवार ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्यस्तर के स्कीइंग खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे जिसमें चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी सहित अन्य सभी जिलों के खिलाड़ी शामिल होंगे। कम बर्फ होने के कारण प्रतियोगिता औली टॉप के पास प्राकृतिक स्लोप पर आयोजित की जाएगी।