फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   state evey village make devlop

राज्य के गांव-गांव को बनाएं सुविधा संपन्न

Sun, 31 Jan 2016 08:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला चमोली
ब्यूरो/ अमर उजाला चमोली Updated Sun, 31 Jan 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
‘गैरसैंण राजधानी बनाओ, राज्य बचाओ’ अभियान के तहत गोपेश्वर पहुंचे ऑल इंडिया पीपल्स फोरम (एआईपीएफ) से जुड़े लोगों ने गैरसैंण को राजधानी घोषित करने के साथ ही राज्य के गांव-गांव को सुविधा संपन्न बनाने की मांग की।
विज्ञापन

जीएमवीएन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एआईपीएफ राष्ट्रीय अभियान समिति के सदस्य इंद्रेश मैखुरी और भाकपा (माले) के गढ़वाल सचिव अतुल सती ने कहा कि जनता की भावनाओं को पीछे धकेलने की कोशिश की जा रही है। प्रदेश सरकार के मंत्री और स्वयं सीएम का गैरसैंण राजधानी पर पक्ष स्पष्ट नहीं है। राज्य में खुलेआम जमीन की लूट चल रही है। राज्य के डीजीपी पर ही सरकारी जमीन कब्जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गैरसैंण राजधानी और बेरोजगारी, पलायन जैसे मुद्दों पर नए सिरे से आंदोलन की जरूरत है। अभियान के तहत 5 फरवरी को कर्णप्रयाग, 6 को गौचर व रुद्रप्रयाग तथा 7 फरवरी को अगस्त्यमुनि में बैठकें कर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। 9 और 10 फरवरी को श्रीनगर बाजार और विश्व विद्यालय में बैठकें की जाएंगी। कहा गया कि राज्य निर्माण के बाद पौड़ी कमिश्नरी का भी अस्तित्व खत्म कर दिया गया है, इसको लेकर भी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed