{"_id":"56f175a44f1c1b626df14d26","slug":"stand-firmly-with-the-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजबूती से खड़े हैं सरकार के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजबूती से खड़े हैं सरकार के साथ
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Tue, 22 Mar 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली जिले के तीनों कांग्रेसी विधायकों ने कहा है कि सरकार से बगावत करने के लिए उन्हें भी ऑफर दिया गया था। वे जनता के साथ विश्वासघात नहीं कर सकते। वह मजबूती से सरकार के साथ खड़े हैं। कोई भी ताकत उन्हें डिगा नहीं सकती।
विज्ञापन
कर्णप्रयाग विधायक डा. एपी मैखुरी को पूर्व सांसद और भाजपा नेता सतपाल महाराज का बेहद करीबी माना जाता है। राजनीतिक हलकों में चर्चा थी कि वे भी बागी विधायकों के साथ जा सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
जिले के तीनों विधायक राजेंद्र भंडारी (बदरीनाथ), डा. एपी मैखुरी (कर्णप्रयाग) और डा. जीतराम (थराली) ने मंगलवार को खुलासा किया कि उन्हें भी सरकार के खिलाफ बगावत करने का ऑफर मिला था, लेकिन वे जनता के साथ ऐसा विश्वासघात नहीं कर सकते। उन्होंने चुनाव में जनता से कांग्रेस के नाम पर वोट मांगे थे, लिहाजा ऐसा कोई भी कदम उठाना जनता को दोखा देना है।
विज्ञापन
सरकार अच्छा काम कर रही थी, जनता की समस्याओं का निदान भी हो रहा था, लेकिन कुछ विधायकों ने निजी स्वार्थ के चलते सरकार से बगावत कर जनता के साथ धोखा किया है। विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती मिली है। बागी विधायकों और भाजपा को जनता मुंहतोड़ जवाब देगी।