फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Sri Krishna's grand tableau in Garuda temple

गरुड़ मंदिर में निकाली श्रीकृष्ण की भव्य झांकी

Fri, 23 Aug 2019 06:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
Sri Krishna's grand tableau in Garuda temple
चमोली के पीपलकोटी के गरुड़ मंदिर में भक्तों की ओर से निकाली कृष्ण झांकी। - फोटो : GOPESHWAR
चमोली जिले में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। पीपलकोटी के पाखी गांव के गरुड़ मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी निकाली गई। दिनभर यहां भगवान कृष्ण के भजन गूंजते रहे। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे तीर्थयात्री भी कृष्ण भजनों में सराबोर दिखे। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के समुद्र में कालिया नाग को अपने वश में करने के बाद अद्भुत नृत्य करने पर एक नाटिका का मंचन भी किया गया। पोखरी के नागनाथ मंदिर में दर्शनों के लिए दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। देवाल में स्थित सुरम्य वेदनी बुग्याल में वाण, कुलिंग, बलाण, मुंदोली और बांक के ग्रामीणों ने जन्माष्टमी पर्व पर कैल विनायक में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर पारंपरिक परिधान में झुमेलो, चौंफुला, चांचणी लगाकर भगवान कृष्ण की स्तुति की। कुलिंग गांव के भुवन बिष्ट और महिपत सिंह दानू का कहना है कि प्रतिवर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ग्रामीण वेदनी बुग्याल पहुंचते हैं। इस बार वेदनी बुग्याल में खिले अनगिनत फूलों ने वेदनी बुग्याल की सुंदरता पर चार चांद लगा दिए है। गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर में भी दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed