{"_id":"5e7b763a8ebc3e76ac0a96b8","slug":"spraying-of-pesticides-on-public-roads-gopeshwar-news-drn340203964","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक रास्तों पर कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव दवाई का किया छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक रास्तों पर कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव दवाई का किया छिड़काव
विज्ञापन
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चलाया। ग्राम पंचायत रामणी में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव के सार्वजनिक रास्तों की साफ-सफाई की और रास्तों पर कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया। ग्राम प्रधान सूरज पंवार ने बताया कि ग्रामीणों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया जा रहा है और उन्हें घरों में ही रहने के लिए कहा जा रहा है। संवाद
सैनिटाइजेशन के लिए चलाया अभियान
नई टिहरी। नगर निकायों के कर्मियों ने सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। पालिका टिहरी और चंबा ने विभिन्न वार्ड की नालियों की सफाई कर वहां ब्लीचिंग पाउडर और मोहल्लों में सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव किया। ईओ राजेंद्र सजवाण, सफाई निरीक्षक प्रीतम नेगी के नेतृत्व में पालिका की टीम ने ढुंगीधार, निर्बल वर्ग आवास, पुलिस कालोनी, सेक्टर 8डी, एम ब्लॉक में कीटनाशक का छिड़काव किया। लंबगांव, घनसाली, चमियाला, गजा, नरेंद्रनगर निकायों में भी सैनिटाइजेशन किया गया। जिला पंचायत ने कर अधिकारी सतीश चंद्र बिजल्वाण के नेतृत्व में रजाखेत, खांड क्षेत्रों में भी कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया गया।