{"_id":"582499434f1c1b342fb39ca6","slug":"spokesmen-for-the-deployment-of-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवक्ताओं की तैनाती के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवक्ताओं की तैनाती के लिए प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Thu, 10 Nov 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय जोशीमठ में प्राचार्य की नियुक्ति, प्रवक्ताओं की तैनाती, विज्ञान संकाय की मान्यता सहित विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों ने नगर में जुलूस-प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भी भेजा। शुक्रवार से छात्रों ने महाविद्यालय में ही क्रमिक अनशन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे जैसे ही छात्र-छात्राएं महाविद्यालय पहुंचे तो छात्र संघ पदाधिकारियों ने छात्रों को परिसर में एकत्रित किया। इसके बाद सरकार के विरोध में नारेबाजी कर तहसील तक जुलूस-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
यहां हुई सभा में छात्र संघ अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बीते माह स्थायी प्रवक्ता, प्राचार्य सहित कई मांगों को लेकर आंदोलन किया गया। छह दिनों तक आमरण अनशन भी किया, जिसके बाद शासन ने पीजी कालेज गोपेश्वर से दो अस्थायी प्रवक्ताओं को जोशीमठ भेजकर आंदोलन स्थगित करवाया, लेकिन कुछ ही दिनों में प्रवक्ता चले गए।
विज्ञापन
इससे पठन-पाठन चौपट हो गया है। कहा गया कि अब दोबारा आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर विश्वविद्यालय प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह बुटोला, जयवीर सिंह, प्रकाश पंवार, रामकृष्ण, प्रिया भंडारी, मांडवी और दर्शन सिंह आदि मौजूद थे।