फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   SP appealed not to set fire in forests

Chamoli News: एसपी ने की वनों में आग न लगाने की अपील

Tue, 30 Apr 2024 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 30 Apr 2024 06:20 PM IST
विज्ञापन
SP appealed not to set fire in forests
गोपेश्वर/पौड़ी। पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार ने आम लोगों से वनों में आग न लगाने की अपील की। उन्होंने चमोली उत्तराखंड के फेसबुक पेज पर अपील की है कि प्राकृतिक संपदा आपकी है इनको आग से बचाएं। आग लगाने से वन्यजीव ही नहीं आम लोगों का जनजीवन भी प्रभावित होता है। जंगल में जलती बीड़ी, सिगरेट व माचिस की तिल्ली न फेंके। खेत व खलियान में अपशिष्ट जलाते समय सावधानी बरतें। दूसरी ओर पौड़ी में भी जिला प्रशासन की ओर से वनाग्नि से सुरक्षा को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद गौड़ ने बताया कि जिले के सभी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट स्कूलों के छात्रों को वनाग्नि सुरक्षा को लेकर शपथ दिलाई जा रही है साथ ही वनाग्नि से पर्यावरण संतुलन बिगड़ने के बारे में भी छात्रों को अवगत कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed