फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   songs of Kishan Mahipal tied

किशन महिपाल के गीतों पर देर रात तक झूमे लोग

Sun, 03 Nov 2019 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
songs of Kishan Mahipal tied
श्रीदेव सुमन विवि के दीक्षांत समारोह के बाद आयोजित सांस्कृतिक संध्या लोक गायक किशन महिपाल के गीतों के नाम रही। एक के बाद एक गीतों की प्रस्तुतियों ने लोगों को घंटों बैठने के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम शुरू हुए कार्यक्रम के दौरान जैसे ही किशन महिपाल मंच पर पहुंचे लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने गढ़वाली गीतों का सिलसिला शुरू किया, तो वह फिर देर रात तक चलता रहा। गोपेश्वर महाविद्यालय के परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की किशन महिपाल ने भगवान बदरीनाथ की स्तुति के साथ शुरूआत की। इसके बाद किंगारी का झाला घु घूती..., रानि खेता राम ढोला कन बजी घम घमा..., स्याली भंपाली त्वे मिलण औलो मैं निती घंसाली, फ्यूंलडिय़ा त्ये देखि की औंदु यु मन मां..., आदि गीतों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान कुलपति डा. यूएस रावत, कुलसचिव सुधीर बुड़ाकोटी, परीक्षक नियंत्रक डा. आरएस चौहान, उप कुलसचिव दिनेश चंद्रा, गोपेश्वर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एके गुप्ता, डा. बीसी शाह, डा. दर्शन नेगी, सहायक परीक्षा नियंत्रक डा. हेमंत बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed