फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Someshwar deity's palanquin gave darshan to the devotees

Chamoli News: सोमेश्वर देवता की डोली ने भक्तों को दिए दर्शन

Sun, 02 Mar 2025 03:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 02 Mar 2025 03:59 PM IST
विज्ञापन
Someshwar deity's palanquin gave darshan to the devotees
फोटो
विज्ञापन

पीपलकोटी। स्यूंण गांव के शिव स्वरूप सोमेश्वर देवता के मंदिर में चल रहे दिवारा यात्रा अनुष्ठान के तहत रविवार को देवता की डोली ने घर-घर जाकर भक्तों को दर्शन दिए। अपने आराध्य देवता से मिलने के लिए गांव-गांव से करीब 700 ध्याणियां (विवाहित बेटियां) मायके पहुंची हैं। चार मार्च को सोमेश्वर दिवारा यात्रा का समापन हो जाएगा और देवता की मूर्ति मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो जाएगी।

सोमेश्वर देवता की दिवारा यात्रा 25 साल बाद आयोजित हो रही है। इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए प्रवासी ग्रामीण भी गांव पहुंचे हुए हैं। बीते वर्ष अक्तूबर माह में दिवारा यात्रा शुरू हुई थी। अब यात्रा समापन की ओर है। पीपलकोटी के राजेंद्र हटवाल, बिरही के तारेंद्र थपलियाल ने बताया कि सोमेश्वर देवता के दर्शनों के लिए सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं। देवडोली के गांव भ्रमण के बाद ध्याणियों के लिए सामूहिक प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर दिवारा समिति के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह राणा, राजेंद्र हटवाल, हरि सिंह राणा, रघुवीर सिंह रावत, पुजारी बंशी प्रसाद सेमवाल, तारेंद्र प्रसाद थपलियाल, शिवम सती और अरुण राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed