फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Snowsowing launched for the first time in Auli

औली में पहली बार स्नो शू से बर्फीली ढलानों पर चले पर्यटक

Mon, 23 Dec 2019 10:14 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली) Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 23 Dec 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
Snowsowing launched for the first time in Auli
- फोटो : फाइल फोटो

औली में पहली बार शनिवार को स्नो शूईंग का आयोजन किया गया। इसमें पर्यटक गैजेट्स के जरिए कई किलोमीटर तक बर्फ में सफर कर स्कीइंग भी कर सकते हैं। जोशीमठ के एसडीएम अनिल चन्याल ने फीता काटकर स्नोसोइंग का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


औली स्नो एंड स्नोबोर्ड स्कूल की ओर से पहली बाहर स्नोसोइंग का आयोजन किया गया है। औली में अभी तक सिर्फ स्कीइंग और स्नोबोर्ड की प्रतियोगिताएं ही होती थीं, लेकिन इस बार यहां स्नोसोइंग का आयोजन किया गया। स्नोसोइंग के तहत खेल भी होते हैं जो अभी तक अमेरिका और यूरोप में खेले जाते हैं।
विज्ञापन


स्नोसोइंग के आयोजक अजय भट्ट ने बताया कि स्नोसोइंग में पर्यटक ताजी बर्फ के ऊपर गैजेट्स (बर्फ में चलने में सहायक) के जरिए कई किलोमीटर तक पैदल चल सकते हैं और स्कीइंग भी कर सकते हैं। आने वाले समय में स्नोसोइंग की प्रतियोगिता भी औली में आयोजित की जाएगी। इस मौके पर आईटीबीपी के डा. महेंद्र कुमार, लक्ष्मण मेहता, आईटीबीपी के सहायक सेनानी नरेंद्र रावत, औली रोपवे प्रबंधक दिनेश भट्ट, विजेंद्र रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


औली के दीदार को पहुंचे 400 से अधिक पर्यटक
मौसम सामान्य होने के बाद औली में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। दिनभर पर्यटक बर्फ का मजा ले रहे हैं। शनिवार को चार सौ से अधिक पर्यटक औली के दीदार को पहुंचे। औली में बर्फबारी के बाद अब चटख धूप खिलने से पर्यटकों की संख्या भी बढ़ने लगी है। कई स्थानीय लोग भी बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए औली पहुंच रहे हैं। दिसंबर माह में ही औली में हुई अच्छी बर्फबारी से पर्यटन व्यवसायी भी खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed