{"_id":"656dd508cc31bbd58c0e445a","slug":"snowfall-in-the-villages-of-neeti-valley-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-3474-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नीती घाटी के गांवों में हुई बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नीती घाटी के गांवों में हुई बर्फबारी
Mon, 04 Dec 2023 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 04 Dec 2023 07:02 PM IST
विज्ञापन
चमोेली जिले के सीमांत गांव नीती घाटी क्षेत्र में हुई बर्फबारी। स्रोत जागरूक पाठक
फोटो
जोशीमठ/चमोली। सीमांत क्षेत्र नीती घाटी के गांवों में रविवार को देर रात बर्फबारी हुई जिससे घाटी के गांवों में चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। हालांकि शीतकाल में क्षेत्र के ग्रामीण निचले क्षेत्रों में प्रवास करने पहुंच गए हैं और यहां कोई नहीं रहता। घाटी के नीती, गमशाली, बांपा, फरकिया, गुरगुटी, मेहरगांव, कैलाशपुर, मलारी, कोशा, जेलम, जुम्मा, कागा, गरपक, द्रोणागिरी आदि गांवों में भी बर्फबारी हुई है। सोमवार को धूप खिलने पर घाटी का मौसम खुशनुमा बना रहा और निचले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। सुबह और शाम को ठंडी हवाएं चलने से जल्द ही लोग घरों में चले गए। इधर, दशोली, पोखरी, नंदानगर क्षेत्र के गांवों में कोरी ठंड पड़ रही है। संवाद