{"_id":"a4276575c6854f41881cb6fdd8c60d16","slug":"snowfall-in-badrinath-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में फिर हुई बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में फिर हुई बर्फबारी
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Fri, 20 Feb 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को तड़के से शुरू हुई बारिश और बर्फबारी दोपहर बाद थमी। निचले क्षेत्रों में भारी बारिश हुई तो पहाड़ों पर बर्फबारी। भारी ठंड को देखते हुए लोग दिनभर घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन
तड़के ही बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, कांचुलाखर्क, लाल माटी, नंदा घुंघटी, फूलों की घाटी, औली, गोरसाें बुग्याल, पनार बुग्याल के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ।
विज्ञापन
पोखरी और जोशीमठ क्षेत्रों के सुदूर क्षेत्रों के साथ ही पोखरी के हापला घाटी, निजमुला, उर्गम, डुमक और कलगोठ क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जोशीमठ में सेब काश्तकारों ने बारिश और बर्फबारी को लाभकारी बताया है।
विज्ञापन