फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Snow melted in the lower areas of Auli, now training is being given on the upper slopes

Chamoli News: औली के निचले क्षेत्रों में बर्फ पिघली, अब ऊपर वाली ढलानों पर दे रहे प्रशिक्षण

Wed, 12 Feb 2025 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 12 Feb 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
Snow melted in the lower areas of Auli, now training is being given on the upper slopes
औली में स्कीइंग का प्र​​शिक्षण लेते ​​खिलाड़ी। संवाद
फोटो
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। औली के निचले क्षेत्रों में बर्फ लगभग पिघल चुकी है। ऐसे में अब गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से 10 नंबर टावर से ऊपर वाली ढलानों पर स्कीइंग कोर्स संचालित किया जा रहा है। निगम की ओर से अभी तक 40 से अधिक स्कीइंग खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

औली में बर्फबारी होने पर जीएमवीएन हर साल स्कीइंग कोर्स संचालित करता है। इस साल जनवरी माह में कोर्स शुरू किया जिसमें तीन दिन, सात दिन और 15 दिन का कोर्स शामिल है। मगर बाद में औली में बहुत कम बर्फबारी हुई जिससे अब यहां बर्फ लगभग पिघल चुकी है। ऐसे में जीएमवीएन की ओर से 10 नंबर टावर के ऊपर वाली ढलानों पर प्रतिभागियों को स्कीइंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जीएमवीएन के स्कीइंग कोच किशोर डिमरी ने बताया कि औली में स्कीइंग कोर्स जारी है। अभी तक 40 से अधिक लोगों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed