फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Sneaked into the homes of motorway debris

घरों में घुस रहा मोटर मार्ग का मलबा

Mon, 29 Jun 2015 08:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 29 Jun 2015 08:32 PM IST
विज्ञापन

देवाल-खेता-मानमती मोटर मार्ग ब्लाक के चार गांवों के लिए खतरे की सड़क बनी है। हल्की बारिश में भी सड़क का मलबा और पानी ग्रामीणों के घरों में घुस रहा है।

विज्ञापन


पिछले वर्ष सड़क के मलबे से एक मंदिर और एक प्राथमिक विद्यालय मलबे से दबकर क्षतिग्रस्त हो गए थे। ग्रामीणों ने सीएम को ज्ञापन भेजकर शीघ्र सड़क की मरम्मत करने की मांग की है।
विज्ञापन



ज्येष्ठ उप प्रमुख हरेंद्र कोटड़ी, आलम सिंह हीरा ने बताया कि वर्ष 2014 की बारिश में देवाल-खेता-मानमती मोटर मार्ग पर कई जगह पुश्ते, नालियां और स्क्रबर क्षतिग्रस्त हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इससे इस सड़क के ठीक नीचे बसे गांव रैन, बूस्तरा, सिलंगी और बोरागाड़ के लिए खतरा हो गया है। हल्की बारिश में भी सड़क का मलबा और पत्थर आबादी क्षेत्र में गिर रहे हैं।


 यही नहीं सड़क से नजदीक बसे ग्रामीण बारिश में रतजगा करते हैं। वहीं पीएमजीएसवाई के एई एसएस राणा ने बताया कि मार्ग की मरम्मत के लिए 2.38 करोड़ का आगणन शासन को भेजा है। धनराशि मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed