फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Six students selected for emerging sportsperson scholarship

Chamoli News: छह छात्र-छात्राओं का उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति के लिए चयन

Thu, 17 Apr 2025 06:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 17 Apr 2025 06:19 PM IST
विज्ञापन
Six students selected for emerging sportsperson scholarship
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग/नारायणबगड़/गौचर। छह छात्र-छात्राओं का चयन मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। गैरसैंण के जीपीए सारेंग्वाड़ से दो बच्चों का चयन हुआ है। प्रधानाध्यापिका सीता टम्टा ने बताया कि विद्यालय से दीया और सौरभ सिंह चयनित हुए हैं। वहीं नारायणबगड़ के दूरस्थ राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय चोपता के अमनदीप, अरुण रावत और वैष्णवी का चयन भी छात्रवृति योजना के लिए हुआ है। प्रधानाध्यापक गजपाल सिंह नेगी ने बताया कि अमनदीप का चयन लगातार तीसरी बार हुआ है। वहीं गौचर के रानीगढ़ क्षेत्र के राप्रावि मझखोला के अंशुल रावत का चयन नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के लिए हुआ है। अध्यापक गिरीश पोखरियाल और शिक्षिका मुन्नी पंवार, अंशुल के पिता नरेंद्र सिंह रावत, माता उर्मिला देवी ने खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed