{"_id":"6842f2b813320e1ca60d3589","slug":"sikh-devotees-injured-father-and-son-case-filed-for-rioting-and-assault-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-112880-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सिख श्रद्धालुओं ने पिता-पुत्र को किया जख्मी, बलवा और मारपीट में मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सिख श्रद्धालुओं ने पिता-पुत्र को किया जख्मी, बलवा और मारपीट में मुकदमा
Fri, 06 Jun 2025 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 06 Jun 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
फोटो
निजी पार्किंग में गेट टूटने को लेकर हुआ विवाद, पत्थरों से हमला करने का आरोप
व्यापारियों में आक्रोश, कठोर कार्रवाई की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। मामूली विवाद में सिख श्रद्धालुओं ने पिता-पुत्र के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ बलवा और मारपीट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। इस घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश है उन्होंने पुलिस और प्रशासन से ऐसे श्रद्धालुओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
हाल ही में श्रीनगर में सिख श्रद्धालुओं की ओर से स्थानीय लोगों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। अब ज्योतिर्मठ में भी ऐसा मामला सामने आया है। बदरीनाथ हाईवे पर एक होटल में सिख श्रद्धालुओं ने कमरा लिया था। आरोप है कि वे होटल के सामने निजी पार्किंग में बिना बताए दो गाड़ियों को खड़ा करने लगे और इसी दौरान पार्किंग का गेट टूट गया। इसको लेकर पार्किंग स्वामी टीका प्रसाद नंबूरी और उनके बेटे गौरव के साथ सिख श्रद्धालुओं का विवाद हो गया। आरोप है कि सिख श्रद्धालुओं करणवीर निवासी डेरा बस्ती मोहाली पंजाब और अर्श निवासी मुल्लनपुर मोहाली पंजाब ने पत्थर से हमला कर दोनों को जख्मी कर दिया। आसपास के लोगों ने टीका प्रसाद को सीएचसी ज्योतिर्मठ में भर्ती किया गया जबकि गौरव का प्राथमिक उपचार किया गया। घटना के बाद व्यापारी कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी का कहना है कि आए दिन सिख श्रद्धालुओं की ओर से विवाद किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन को इस मामले में कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं कोतवाली प्रभारी डीएस रावत ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से शिकायतपत्र दिया गया है। पीड़ित टीका प्रसाद की शिकायत पर करणवीर और अर्श के खिलाफ बलवा और मारपीट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।