फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Siddhpeeth Nanda Mata's doors closed

सिद्धपीठ चौसठ मुखी नंदा माता के कपाट हुए बंद

Tue, 14 Dec 2021 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Siddhpeeth Nanda Mata's doors closed
लाता गांव स्थित सिद्धपीठ चौसठ मुखी नंदा माता के कपाट एक माह के लिए बंद हो गए हैं। इस दौरान विशेष पूजा-अर्चना के बाद मांगल गीत गाए गए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 11 बजे मंदिर के पुजारी रघुबीर सिंह राणा, कुशल सिंह बुटोला ने मां नंदा की विशेष पूजा की और भोग लगाया। लाता सहित अन्य गांव के लोगों ने मां के दर्शन किए और भोग लिया।

भोटिया जनजाति की महिलाओं ने पारंपरिक वेषभूषा में मां नंदा की स्तुति वंदना के साथ दाकुदी और मांगल गीत गाए। चौसठ मुखी मां नंदा देवी जोशीमठ क्षेत्र की आराध्य देवी हैं। अब मंदिर के कपाट माघ माह की सप्तमी पर खोले जाएंगे। बताया कि इस मंदिर में मां नंदा के चौसठ मुख हैं। इसीलिए यहां पर मां नंदा को चौसठ मुखी कहा जाता है। इस अवसर पर नंदन सिंह रावत, बाल सिंह रावत, प्रधान सरिता देवी, महिला मंगल दल की अध्यक्ष देवकी देवी, राजेंद्र सिंह रावत, आषाड़ी देवी, प्रेम सिंह रावत, गब्बर सिंह बुटोला, दिनेश सिंह, दरबान सिंह और सौरभ सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed