फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Shri Ram and Vanar Sena arrived with a broom and dustbin in Rajatilak

राजतिलक में झाडू और कूड़ेदान लेकर पहुंचे श्रीराम व वानर सेना

Mon, 04 Nov 2019 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram and Vanar Sena arrived with a broom and dustbin in Rajatilak
ग्राम पंचायत बिरही में रामलीला मंचन के अंतिम दिन भगवान श्रीराम के राजतिलक के दौरान दर्शक तब हैरान रह गए, जब श्रीराम अपने परिवार और वानर सेना के साथ पंडाल में पहुंचे तो उनके हाथ में झाडू़ और कूड़ेदान था। उन्होंने मंच से सभी दर्शकों को स्वच्छता पर विशेष जोर देने का आह्वान किया। यह दृश्य देख सभी ने स्वच्छता का संकल्प लेते हुए सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

दरअसल, श्रीनगर (गढ़वाल) में स्थित श्रीनगर जल विद्युत परियोजना में इंजीनियर भवान सिंह रावत ‘मेरा गांव-स्वच्छ गांव’ अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। सोमवार को बिरही गांव में स्वच्छता अभियान शुरू होना था, तो उन्होंने श्रीराम के राजतिलक के साथ ही दर्शकों और पंडाल में मौजूद रामलीला के पात्रों के हाथों में झाडू़ देकर स्वच्छता अभियान चलाया। तब श्रीराम, सीता, लक्ष्मण अपने परिवार और वानर सेना के साथ मंच पर हाथ में झाड़ू और कूड़ेदान के साथ पहुंचे और सभी से आसपास और अपने गांव को साफ रखने का आह्वान किया। भवान सिंह रावत ने कहा कि पूरा विश्व प्रदूषण से त्रस्त है। इसलिए हम सबको मिलकर स्वच्छता रखनी होगी। इस दौरान लोगों को कूड़ेदान भी बांटे गए। इस मौके पर ग्राम प्रधान कागा-गरपक पुष्कर सिंह राणा, महिला मंगल दल अध्यक्ष गुड्डी देवी, उर्मिला थपलियाल, तारा दत्त थपलियाल, ज्येठी देवी, विमला, नंदन सिंह, लक्ष्मण सिंह, विजय, बलवंत रावत और वीरेंद्र रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

संगम पर चलाया स्वच्छता अभियान
कर्णप्रयाग। जनशक्ति मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी (जेएमसीएस) के गढ़वाल सर्किल के दो दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत सोसाइटी के सदस्यों ने अलकनंदा और पिंडर नदियों के संगम पर योगाभ्यास किया और स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिलदेव राठी, उपाध्यक्ष मोनिका कपूर, डायरेक्टर अनिल रावत, राजेश वशिष्ठ, विकेंद्र नेगी, प्रदीप पुरोहित, बीरेंद्र कंडेरी, डीडी सिंह, कैलाश नौटियाल, शोभा नेगी, हरेंद्र, रविंद्र, प्रियंका, रजनी, राकेश, संदीप और पंकज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed