{"_id":"5910a5944f1c1b0a13850e38","slug":"shedding-death-youth-dies-in-river","type":"story","status":"publish","title_hn":" नदी में नहाने गया युवक बहा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में नहाने गया युवक बहा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग
Updated Mon, 08 May 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंडर नदी में नहाने गया एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। पुलिस ने नदी से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
कंडारा निवासी मोहित (18) पुत्र त्रिलोक सिंह सोमवार को कर्णप्रयाग आया था। बताया जा रहा है कि मोहित दोपहर को पिंडर नदी में नहाने चला गया। इसी दौरान नदी के तेज बहाव में मोहित बह गया। वह करीब 150 मीटर तक बहता चला गया। जब स्थानीय लोगों ने यह देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
कोतवाली निरीक्षक प्रदीप पंत के नेतृत्व में पुलिस का रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा। पुलिस के जवानों और स्थानीय युवक सोनू, दीपक आदि के सहयोग से युवक का शव नदी से निकाला गया। कोतवाली निरीक्षक प्रदीप पंत ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन